29 C
Mumbai
October 17, 2024
Nyaaya News
Filter by Categories
Astro
Business
Crime
Earn Money
Editor's Picks
Education and Career
Entrainment
Epaper
Fashion
Fitness
Football
India
International
Life Style
Politics
Sport
Stars
Tech
Travel
Uncategorized
Viral
Image default
Sport

IPL 2025: इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस! रोहित शर्मा होंगे ऑक्शन का हिस्सा

Mumbai Indians Possible Retention: आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में मुंबई इंडियंस का नाम शुमार है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार टाइटल जीतने वाली पहली टीम बनी, लेकिन आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया. हालांकि, हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही. आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. अब मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है.

इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस?

क्रिकेबज की मानें तो मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी. इस तरह रोहित शर्मा ऑक्शन का हिस्सा होंगे, लेकिन अब सवाल है कि मुंबई इंडियंस किस-किस खिलाड़ी को रिटेन करेगी? क्रिकबज के मुताबिक, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को 18 करोड़ रुपए में रिटेन करेगी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव को 14 करोड़ रुपए में रिटेन करेगी. जबकि मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह को 11 करोड़ रुपए में रिटेन कर सकती है. हालांकि, इसके बाद भी मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम नहीं होंगी. इन खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद भी ईशान किशन, तिलक वर्मा, आकाश मधवाल और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी रिटेन कर पाएंगे.

इन खिलाड़ियों पर हो सकता है RTM का इस्तेमाल

ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर सकती है. इसके बाद राइट टू मैच कार्ड (RTM) का इस्तेमाल ईशान किशन, तिलक वर्मा या आकाश मधवाल पर किया जा सकता है. हालांकि, अब तक मुंबई इंडियंस के रिटेनशन पर अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अपने सबसे सफलतम कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी. साथ ही यह देखना भी मजेदार होगा कि मुंबई इंडियंस किस-किस खिलाड़ी को रिटेन करती है.

ये भी पढ़ें-

Litton Das, Gautam Gambhir: बांग्लादेश की हार के बाद गौतम गंभीर से मिले लिटन दास, जानें क्या हुई बात?

Related posts

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को मिला मौका? जानें शेड्यूल समेत सारी डिटेल्स

nyaayaadmin

IPL ‘मेगा’ और ‘मिनी’ ऑक्शन एक नहीं! जानिए दोनों में क्या हैं तीन बड़े अंतर?

nyaayaadmin

PHOTOS: उर्वशी रौतेला से ईशा नेगी तक, इन हसीनाओं सग जुड़ चुका है ऋषभ पंत का नाम

nyaayaadmin