27 C
Mumbai
October 5, 2024
Nyaaya News
Filter by Categories
Astro
Business
Crime
Earn Money
Editor's Picks
Education and Career
Entrainment
Epaper
Fashion
Fitness
Football
India
International
Life Style
Politics
Sport
Stars
Tech
Travel
Uncategorized
Viral
Image default
Sport

Watch: WFI अध्यक्ष का संगीन आरोप, कहा- विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस ज्वॉइन कर साबित किया कि…

Sanjay Singh On Vinesh Phogat & Bajrang Punia: पिछले दिनों भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. इसके बाद कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा के लिए बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को अपना उम्मीदवार घोषित किया. बहरहाल, अब भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का बयान आया है. संजय सिंह ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर संगीन आरोप लगाए हैं. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गए. इससे साबित होता है कि दोनों पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के पीछे थे.

‘इसलिए यह पूरा विरोध राजनीति से प्रेरित था…’

संजय सिंह ने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे, मैं किसी पार्टी या व्यक्ति से जुड़ा नहीं हूं, लेकिन उन्होंने मेरा भी विरोध किया… इसलिए यह पूरा विरोध राजनीति से प्रेरित था. उन्होंने विरोध शुरू किया और बृज भूषण शरण सिंह ने कुश्ती से खुद को अलग कर लिया, इसलिए यह मुद्दा वहीं खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन यह राजनीति से प्रेरित था और इसके पीछे कांग्रेस थी.

‘साक्षी मलिक भी अलग नहीं हैं, वे भी उनके साथ हैं…’

इसके अलावा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने महिला पहलवान साक्षी मलिक पर प्रतिक्रिया दी. दरअसल, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थामा, लेकिन अब तक साक्षी मलिक ने खुद को राजनीति से दूर रखा है. संजय सिंह ने कहा कि साक्षी मलिक भी अलग नहीं हैं, वे भी उनके साथ हैं, लेकिन हरियाणा के 99 फीसदी खिलाड़ी हमारे साथ हैं.

ये भी पढ़ें-

ENG vs SL: 147 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… जो सचिन-ब्रैडमैन नहीं कर सके ओली पोप ने किया वो कारनामा

Paralympic 2024: चीन का दबदबा बरकरार’, भारत का बेस्ट लेकिन मेडल टैली में काफी पीछे, जानें ताजा हाल

Related posts

Mohammed Shami: वापसी के करीब मोहम्मद शमी, टीम इंडिया से पहले बंगाल के लिए खेलेंगे रणजी मैच!

nyaayaadmin

क्या कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल बन सकता है करोड़पति? जानें कितनी मिलती है सैलरी

nyaayaadmin

बाबर आजम ने दूसरी दफा पाकिस्तान की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इस बार की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

nyaayaadmin