29 C
Mumbai
October 4, 2024
Nyaaya News
Filter by Categories
Astro
Business
Crime
Earn Money
Editor's Picks
Education and Career
Entrainment
Epaper
Fashion
Fitness
Football
India
International
Life Style
Politics
Sport
Stars
Tech
Travel
Uncategorized
Viral
Image default
Sport

Paris Olympics 2024 Live: देश के लिए बुरी खबर, रमिता जिंदल मेडल से चूकीं, मनु-सरबजोत के पास ब्रॉन्ज जीतने का मौका

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में रविवार को भारत को पहला मेडल मिला. शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला सिंगल में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और देश को पहला पदल दिलाया. शूटिंग में आज (29 जुलाई, सोमवार) भी देश को दो मेडल मिल सकते हैं. 10 मीटर एयर पिस्टल महिला सिंगल में रमिता जिंदल फाइनल खेलेंगी. वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष सिंगल में अर्जुन बाबुता भी फाइनल खेलेंगे. इनके अलावा और भी कई एथलीट्स एक्शन में दिखेंगे. 

इसके अलावा धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव वाली तीरंदाजी टीम से भी मेडल की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज भारत की झोली में कितने मेडल आते हैं. हालांकि, शूटिंग और तीरंदाजी के अलावा भी आज भारतीय एथलीट्स कई और खेलों में अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे. 

पेरिस ओलंपिक में भारत का 29 जुलाई का शेड्यूल

बैडमिंटन

मेंस डबल्स ग्रुप सी – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस/मार्विन सीडेल – दोपहर 12:00 बजे

वुमेंस डबल्स ग्रुप सी – तनीषा क्रास्टो/अश्विनी पोनप्पा बनाम नामी मात्सुयामा/चिहारू शिदा – दोपहर 12:50 बजे

मेंस सिंगल ग्रुप एल – लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरागी – शाम 5:30 बजे

टेबल टेनिस

वुमेंस सिंगल राउंड ऑफ 32 – मनिका बत्रा बनाम पृथिका पावाडे- दोपहर 12:30 बजे

हॉकी

मेंस पूल बी – भारत बनाम अर्जेंटीना – शाम 4:15 बजे. 

आर्चरी

मेंस टीम क्वार्टरफाइनल – धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव – शाम 6:31 बजे

मेंस टीम सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव – 7:17 से आगे.

मेंस टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच – (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव – रात 8:18 बजे

मेंस टीम गोल्ड मेडल मैच – (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव – रात 8:41 बजे

शूटिंग 

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम – सरबजोत सिंह/मनु भाकर और अर्जुन चीमा/रिदम सांगवान – दोपहर 12:45 बजे

मेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन – पृथ्वीराज टोंडिमन – दोपहर 1:00 बजे

वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल – रमिता जिंदल – दोपहर 1:00 बजे

मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल – अर्जुन बाबूता – दोपहर 3:30 बजे. 

Related posts

Watch: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर कलह, टेस्ट मैच के दौरान लगे बाबर आजम पर नारे; देखें वायरल वीडियो

nyaayaadmin

Paralympics 2024: गोल्ड मेडल जीतने के लिए तैयार हैं ‘कलेक्टर साहब’, सुहास एलवाई ने फाइनल में बनाई जगह

nyaayaadmin

PHOTOS: इस हसीना के इश्क में हैं शुभमन गिल? कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है नाम

nyaayaadmin