30 C
Mumbai
October 17, 2024
Nyaaya News
Filter by Categories
Astro
Business
Crime
Earn Money
Editor's Picks
Education and Career
Entrainment
Epaper
Fashion
Fitness
Football
India
International
Life Style
Politics
Sport
Stars
Tech
Travel
Uncategorized
Viral
Image default
Astro

कार्तिक मास कल से शुरू, जानें करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा कब?

हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना कार्तिक मास का प्रारंभ शरद पूर्णिमा या अश्विन पूर्णिमा के अगले दिन से होता है. इस साल कार्तिक मास का शुभारंभ 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार से हो रहा है. कार्तिक मास भगवान विष्णु का प्रिय माह माना जाता है. इस माह में पवित्र नदियों में स्नान का बड़ा महत्व है. कार्तिक स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से लेकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि तक होता है. कार्तिक मास में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा, कार्तिक अमावस्या, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कार्तिक मास के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में.

कार्तिक मास का शुभारंभ 2024
दृक पंचांग के कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा ति​​थि की शुरूआत 17 अक्टूबर गुरुवार को शाम 4 बजकर 55 मिनट से हो रही है. यह तिथि 18 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के आधार पर कार्तिक मास का शुभारंभ 18 अक्टूबर से हो रहा है. कार्तिक मास के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06:24 बजे से दोपहर 01:26 बजे तक है.

ये भी पढ़ें: तुला में सूर्य गोचर आज, ये 4 राशिवाले रहें सावधान, बॉस से विवाद, धन हानि, सेहत होगी खराब!

कार्तिक मास का समापन 2024
पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगा और इसका समापन 16 नवंबर को 2 बजकर 58 एएम पर होगा. ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को है. 15 नवंबर को कार्तिक मास का समापन होगा.

कार्तिक मास 2024 व्रत-त्योहार
20 अक्टूबर, रविवार: करवा चौथ

21 अक्टूबर, सोमवार: रोहिणी व्रत

24 अक्टूबर, गुरुवार: अहोई अष्टमी

28 अक्टूबर, सोमवार: रमा एकादशी

29 अक्टूबर, मंगलवार: धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत, धन्वंतरि जयंती

ये भी पढ़ें: कब है अहोई अष्टमी? बन रहे 5 शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, तारों को देखने का समय, महत्व

31 अक्टूबर, गुरुवार: दिवाली, लक्ष्मी पूजा

1 नवंबर, शुक्रवार: कार्तिक अमावस्या

2 नवंबर, शनिवार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट

3 नवंबर, रविवार: भाई दूज

7 नवंबर, गुरुवार: छठ पूजा

12 नवंबर, मंगलवार: देवउठनी एकादशी

13 नवंबर, बुधवार: तुलसी विवाह

14 नवंबर, गुरुवार: वैकुंठ चतुर्दशी

15 नवंबर, शुक्रवार: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती

Tags: Chhath Puja, Dharma Aastha, Diwali festival, Karva Chauth

FIRST PUBLISHED : October 17, 2024, 10:03 IST News18 India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें

Related posts

मेषवालों की लगेगी लॉटरी, कर्कवाले जाएंगे विदेश! जानें रविवार को 12 राशि का हाल

nyaayaadmin

Panchang: अश्विन माह प्रारंभ, द्वितीया श्राद्ध, जानें मुहूर्त, पंचक, दिशाशूल

nyaayaadmin

घर में इन 6 चीजों को रखने से हो जाएगा कमाल! दोगुनी होने लगेगी बरकत!

nyaayaadmin