30 C
Mumbai
October 16, 2024
Nyaaya News
Filter by Categories
Astro
Business
Crime
Earn Money
Editor's Picks
Education and Career
Entrainment
Epaper
Fashion
Fitness
Football
India
International
Life Style
Politics
Sport
Stars
Tech
Travel
Uncategorized
Viral
Image default
Sport

इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई, क्या हैं जयवर्धने की वापसी के मायने’, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा माजरा

Aakash Chopra On Mumbai Indians & Mahela Jayawardene: मुंबई इंडियंस में हेड कोच के तौर पर माहेला जयवर्धने की वापसी हुई. साउथ अफ्रीकी दिग्गज मार्क बाउचर की जगह माहेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के हेड कोच होंगे. इससे पहले भी माहेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के हेड कोच रह चुके हैं. मुंबई इंडियंस के साथ माहेला जयवर्धने का कार्यकाल काफी सफल रहा है. माहेला जयवर्धने की कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने 3 बार टाइटल जीता. अब माहेला जयवर्धने की मुंबई इंडियंस में वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की रणनीति क्या होगी?

आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस और माहेला जयवर्धने पर क्या कहा?

आकाश चोपड़ा ने कहा कि माहेला जयवर्धने की वापसी से संकेत मिल रहे हैं कि मुंबई इंडियंस अपने अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी. उन्होंने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस अपने 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने में 79 करोड़ रुपए खर्च कर देती है तो इससे कोई नुकसान नहीं है, आप अपने 6 बेस्ट खिलाड़ियों को रिटेन कर लेंगे. मुंबई इंडियंस चाहेगी कि अपने 5 बेस्ट खिलाड़ियों को रिटेन करें. साथ ही युवा नेहाल वधेरा को बनाकर रखें. आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस में बदलाव शुरू हो गए हैं. माहेला जयवर्धने वापस लौट आए हैं.

मुंबई इंडियंस 6 खिलाड़ियों को क्यों रिटेन करेगी?

आकाश चोपड़ा कहते हैं कि मुंबई इंडियंस हर हाल में अपने कोर को रिटेन करने की कोशिश करेगी. इस टीम के पास रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी हैं. इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों में नेहाल वधेरा जैसे नाम हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस अपने कोर को रिटेन करने में अगर 79 करोड़ रुपए खर्च कर देती है तो यह कोई बुरा विकल्प नहीं है. आपके पास कोर में सारे नाम ऐसे हैं जो भारतीय हैं और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.

ये भी पढ़ें-

Babar Azam: ‘इस बार बलि का बकरा नहीं, GOAT को ही काट दिया…’, बाबर आजम पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान

IPL Auction 2025: अगर ऑक्शन का हिस्सा हुए ऋषभ पंत तो ये 5 टीमें कर देंगी पैसों की बरसात!

Related posts

IND vs BAN: कानपुर में टीम इंडिया की जीत तय! क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा, जानिए कैसी होगी पिच

nyaayaadmin

24 साल पहले आज ही के दिन न्यूजीलैंड ने जीता था ICC का पहला खिताब, फाइनल में भारत को दी थी पटखनी

nyaayaadmin

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर RCB के लिए खेलेंगे ऋषभ पंत? खुद बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी 

nyaayaadmin