31 C
Mumbai
October 16, 2024
Nyaaya News
Filter by Categories
Astro
Business
Crime
Earn Money
Editor's Picks
Education and Career
Entrainment
Epaper
Fashion
Fitness
Football
India
International
Life Style
Politics
Sport
Stars
Tech
Travel
Uncategorized
Viral
Image default
Sport

IPL 2025: मुंबई इंडियस ने मार्क बाउचर की क्यों की छुट्टी? जानिए इसके पीछे की वजह

Mumbai Indians-Mark Boucher: मुंबई इंडियंस के साथ मार्क बाउचर का सफर समाप्त हो गया है. मार्क बाउचर मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अब मार्क बाउचर की जगह माहेला जयवर्धने नजर आएंगे. इससे पहले मार्क बाउचर को माहेला जयवर्धने की जगह ही मुंबई इंडियंस ने अपना कोच बनाया था, लेकिन इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज के कार्यकाल में बहुत ज्यादा कामयाबी नहीं मिली. अब फिर मुबंई इंडियंस ने माहेला जयवर्धने पर भरोसा जताया है. इस वक्त माहेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड पद पर हैं.

माहेला जयवर्धने का मुंबई इंडियंस के साथ कार्यकाल काफी सफल रहा है. मुंबई इंडियंस के साथ माहेला जयवर्धने 2017 में जुड़े थे. माहेला जयवर्धने के हेड कोच बनने के बाद मुंबई इंडियंस ने 2017, 2018 और 2020 में आईपीएल टाइटल जीता. हालांकि, इसके बाद मुंबई इंडियंस ने माहेला जयवर्धने को अपना ग्लोबल परफॉर्मेंस हेड बना दिया. जबकि मार्क बाउचर को हेड कोच के तौर पर नियुक्त किया. अब सवाल है कि एक बार मार्क बाउचर की जगह माहेला जयवर्धने क्यों लेने जा रहे हैं? इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज की मुंबई इंडियंस से छुट्टी क्यों हो रही है?

आईपीएल 2023 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने माहेला जयवर्धने की जगह मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बनाया, लेकिन इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज के कार्यकाल में आईपीएल की सबसे कामयाब टीम को बहुत ज्यादा कामयाबी नहीं मिली. आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने में नाकाम रही. इसके बाद आईपीएल 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक जरूर पहुंची, लेकिन फाइनल तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिली. लगातार 2 सीजन में मुंबई इंडियंस की नाकामी के बाद मार्क बाउचर के काम करने के तरीके और बतौर कोच सवाल उठने लगे. आखिरकार, मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर की जगह अपने पुराने हेड कोच माहेला जयवर्धने को वापस लाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-

Litton Das, Gautam Gambhir: बांग्लादेश की हार के बाद गौतम गंभीर से मिले लिटन दास, जानें क्या हुई बात?

Related posts

बांग्लादेश को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में क्यों मिली करारी हार? कप्तान शांतो ने बता दिया ‘कड़वा’ सच

nyaayaadmin

Watch: मोहम्मद सिराज हुए इस खास गेंदबाज के मुरीद, वीडियो शेयर कर लिखा ‘रिस्पेक्ट’

nyaayaadmin

Watch: कप्तान बने मार्नस लाबुशेन तो करने लगे तेज गेंदबाजी, फील्डिंग ऐसी लगाई कि देखकर नहीं रुकेगी हंसी

nyaayaadmin