30 C
Mumbai
October 16, 2024
Nyaaya News
Filter by Categories
Astro
Business
Crime
Earn Money
Editor's Picks
Education and Career
Entrainment
Epaper
Fashion
Fitness
Football
India
International
Life Style
Politics
Sport
Stars
Tech
Travel
Uncategorized
Viral
Image default
Sport

भारत को बनाया टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, अब मुंबई इंडियंस में हुआ शामिल? जानें कौन है ये दिग्गज

Paras Mhambrey: पिछले दिनों रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. इस भारतीय टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे थे. वहीं, अब आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है. आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है. हालांकि, अब तक इस कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2025 सीजन में पारस म्हाम्ब्रे मुंबई इंडियंस के कोच होंगे.

भारत के लिए 2 टेस्ट और 3 वनडे खेलने वाले पारस म्हाम्ब्रे का फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा कामयाबी नहीं मिली. पारस म्हाम्ब्रे के बारे में कहा जाता है कि वह एक खिलाड़ी से ज्यादा प्रतिभाशाली कोच हैं. भारतीय क्रिकेट टीम में पारस म्हाम्ब्रे के कार्यकाल को काफी सफल माना जाता है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल कैसा रहता है?

ऐसा रहा है आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर

बताते चलें कि आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5 बार टाइटल अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस के अलावा महज चेन्नई सुपर किंग्स की 5 बार चैंपियन बनी है. मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल 2023 जीता. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता. इस तरह मुबंई इंडियंस को 4 सीजन से छठे टाइटल की तलाश है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है. आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया, लेकिन यह बदलाव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. आईपीएल 2024 सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही.

ये भी पढ़ें-

हैदराबाद टी20 के बाद गंभीर और सूर्यकुमार पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 133 रनों से रौंदा, सैमसन के दमदार शतक से सीरीज पर किया 3-0 से कब्जा

Related posts

Ranji Trophy: सत्ता के मोह में क्रिकेट हो रहा बर्बाद, अधर में लटका बिहार के खिलाड़ियों का भविष्य; जानें पूरा मामला

nyaayaadmin

IND vs BAN: अश्विन की अहमियत विराट से…, ये क्या कह गए पूर्व बांग्लादेशी कप्तान; कर डाला बहुत बड़ा दावा

nyaayaadmin

Rishabh Pant: पंत रचने वाले हैं इतिहास, धोनी-डीविलयर्स सबके छुड़ाएंगे छक्के; हुई हैरतअंगेज भविष्यवाणी

nyaayaadmin