29 C
Mumbai
July 4, 2024
Nyaaya News
Image default
Astro

सफाई पसंद होते हैं सफेद रंग के कपड़े पहनने वाले लोग, ऐसी होती है पर्सनैलिटी

हाइलाइट्ससफेद रंग को पसंद करने वाले लोगों की सोच साफ होती है.सफेद रंग लोगों में आत्मविश्वास, खुलेपन, निडरता और पूर्णता को दर्शाता है.

Astro Effect Of White Colour : रंगों से भरी इस दुनिया में सफेद रंग का महत्व कुछ अलग ही है. आम तौर पर इसे रॉयल कलर कहा जाता है, जिसे खास मौकों पर पहना जाता है. आपने राजनेताओं को सफेद रंग के कपड़ों में खूब देखा होगा, होली जैसे रंगों के त्योहार पर भी लोग सफेद रंग पहनते हैं, गर्मी के मौसम में भी लोग सबसे ज्यादा सफेद रंग को चुनते हैं. आपने किसी को इंटरव्यू देने जाने के दौरान भी सफेद रंग के लिबास में कई बार देखा होगा. यहां तक कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े ब्रांड अपनी ब्रांड पहचान में सफ़ेद रंग का उपयोग करते हैं. क्यों है सफेद रंग इतना खास? और क्या है इसके पीछे साइकोलॉजी, आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

क्या कहता है मनोविज्ञान
मनोविज्ञान के अनुसार, सफेद सबसे हल्का रंग है. जिसका अर्थ है शुद्धता, मासूमियत और अखंडता. यह रंग पवित्रता, मासूमियत और पूर्णता की भावना से जुड़ा है. साथ ही इसे नई शुरुआत का प्रतीक भी माना गया है. सफेद रंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह निष्पक्ष, स्वतंत्र और हर चीज के प्रति तटस्थ है. इस रंग का नाता युवाओं से माना गया है.

यह भी पढ़ें – Jagannath Rath Yatra 2024: रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ क्यों होते हैं बीमार? कैसे होता है उनका उपचार? पढ़ें यह कथा

इंटरव्यू में क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े
अब सवाल मन में आता है कि अधिकांश लोग इंटरव्यू के दौरान सफेद रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं तो इसका जवाब है फ्रेश स्टार्ट. साइकोलॉजी में इसे नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है, इसलिए जब कोई नई जॉब के लिए जाता है तो इंटरव्यू में सफेद रंग के कपड़े पहनता है. इसके अलावा ये रंग आपके व्यवहार को भी सौम्य रखता है.

सफेद रंग पसंद करने वाले लोगों की पर्सनैलिटी
ऐसा देखने में आता है कि जिन लोगों को सफेद रंग पसंद आता है, वे सफाई पसंद करते हैं. सफेद रंग को पसंद करने वाले और सफेद रंग के कपड़े पहनने वाले लोग शांति पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें – बिजनेस के लिए परफेक्ट माना जाता है सिंह मुखी स्थान है, होता है बड़ा मुनाफा, जान‍िए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

ऐसा माना जाता है कि सफेद रंग को पसंद करने वाले लोगों की सोच साफ होती है. सफेद रंग लोगों में आत्मविश्वास, खुलेपन, निडरता और पूर्णता को दर्शाता है. सफेद रंग दर्शाता है कि आप किसी बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रहे हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

FIRST PUBLISHED : June 30, 2024, 14:37 IST News18 India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें

Related posts

बहुत सोच-समझकर फैसले लेते हैं जुलाई में जन्मे जातक, पाते हैं प्रसिद्धि!

nyaayaadmin

आज मनाई जा रही वट पूर्णिमा, पूजा के बाद 4 चीज़ों का करें दान, चमक उठेगा भाग्य!

nyaayaadmin

गुस्सैल और… कैसे होते हैं जून महीने में जन्में लोग? इस बर्थडेट के सबसे लकी

nyaayaadmin